
शिवपुरी। हर रविवार की तरह झाडू, तसले, फावड़े कंधों पर रखकर कई सारे नौजवानों सुबह सबेरे पहुंचे झांसी तिराहा स्थित ईदगाह और काली माता मंदिर के इलाके में जहां श्रमदान कर साफ सफाई की। स्वच्छ शिवपुरी स्वस्थ्य शिवपुरी का संदेश दिया।
उक्त जानकारी देते हुए मिशन के अजय गौतम “एडवोकेट” ने बताया कि हर बार की तरह इस बार मिशन के कार्यक्रम की शुरुआत ईदगाह प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष श्री कुरैशी जी के मुख्य आतिथ्य में हुई, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक अभियान है जिसमें सभी समाज वर्ग, धर्म और कार्य क्षेत्रों के व्यक्तियों को एक साथ मिलकर शहर को साफ सुथरा बनाने के प्रयास में आगे आना चाहिए। इसके उपरांत समस्त कार्यकर्ताओं ने ईदगाह परिसर और उसके बाहर काली माता मंदिर और आसपास के इलाकों में झाडू लगाकर कचरा इकट्ठा का नगर पालिका की गाड़ियों में डाला। वहीं आसपास के दुकानदारों और रहवासियों को स्वच्छ शिवपुरी स्वस्थ शिवपुरी का संदेश भी दिया। इस अवसर पर मिशन के संयोजक उमेश श्रीवास्तव, भारत गौतम, अवधेश श्रीवास्तव, डेविड शर्मा, युसुफ खान सहित मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






Be First to Comment