शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत ग्राम कंजवाहा में एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर बुरी तरह से मारपीट कर दी। मामला पुराना विवाद को लेकर बताया जा रहा हैं। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
शोभाराम पुत्र खुमान वंशकार निवासी कजवाहा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 26 जनवरी को दोपहर के समय वह अपने घर जा रहा था तभी गांव के रहने वाले परमानसिंह ठाकुर, जितेंद्रसिंह, अभिषेक ठाकुर ने उसे पकड़ लिया और कमरे में ले गए। जहां उन्होंने गाली-गलौंज की और लात-घूसों से मारपीट कर दी। बाद में आरोपितों ने उससे कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। जैसे-तैसे युवक आरोपितों के चंगुल से छूटकर आया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।




