Press "Enter" to skip to content

बैंकों से लिए गए फर्जी ऋणों की शिकायतों की जांच के लिए समितियां गठित-shivpuri news

शिवपुरी। जय किसान फसल ऋण माफी योजनांतर्गत सहकारी बैंको, मितियों एवं अन्य बैंको से लिए गए ऋणों को फर्जी तरीके से दिखाए जाने पर कार्रवाई किए जाने की समस्त शिकायतों, अनियमितताओं की जांच कराए जाने के लिए कलेक्टर अनुग्रह पी ने अपर कलेक्टर शिवपुरी की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया है। 
कलेक्टर अनुग्रह पी द्वारा जारी आदेश में गठित समितियों के अध्यक्ष अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान रहेंगे। शिवपुरी अनुभाग के लिए गठित समिति में एसडीएम शिवपुरी अतेन्द्र सिंह गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद और तहसीलदार शिवपुरी रहेंगे। अनुभाग पोहरी के लिए एसडीएम राजस्व पोहरी डॉ. मुकेश सिंह, डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल, तहसीलदार पोहरी, करैरा के लिए एसडीएम राजस्वद करैरा यूएस सिकरवार, डिप्टी कलेक्टर केसी ठाकुर, तहसीलदार करैरा, पिछोर के लिए एसडीएम राजस्व पिछोर बीपी पांडे, डिप्टी कलेक्टर अरविंद वाजपेयी और तहसीलदार पिछोर, कोलारस के लिए एसडीएम राजस्व कोलारस अशीष तिवारी, डिप्टी कलेक्टर आरबी सिंडोस्कर और तहसीलदार कोलारस को रखा गया है।
कलेक्टर ने महाप्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शिवपुरी एवं जिला पंजीयक, सहकारी संस्थाएं शिवपुरी को निर्देशित किया है कि गठित जांच समिति द्वारा जांच से संबंधित अभिलेख मांगे जाने पर उपलब्ध कराएगें। उक्त समिति को समय-समय पर प्राप्त शिकायतों की जांच कर प्रतिवेदन जिलाधीश कार्यालय को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगी और शिकायतों के लिए पृथक से पंजी का भी संधारण किया जाए। गुलाबी रंग के आवेदन पत्र की पूर्ति त्वरित की जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!