Press "Enter" to skip to content

केपीसिंह कक्काजू का सात दिवसीय दौरा 30 जनवरी से-shivpuri news

खनियांधाना। पिछोर विधायक केपीसिंह 30 जनवरी से क्षेत्रीय दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा 7 दिवसीय रहेगा जिसमें वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, आमजन की समस्याओं का निराकरण व अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम खान एवं प्रवक्ता दिनेश कुमार झा ने बताया गया कि क्षेत्रीय विधायक केपी सिंह कक्काजू विधानसभा के निम्न स्थानों पर कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक लेने जा रहे हैं जिसमें कार्यक्रम निम्नानुसार है। 30 जनवरी बुधवार को दोपहर 1 बजे ग्राम महुआ के मुहासा तिराहे पर, 31 जनवरी गुरुवार को दोपहर 1 बजे माता मंदिर कंजवाहा में, 1 फरवरी शुक्रवार कमलेश्वर मंदिर प्रांगण करारखेडा में, 2 फरवरी शनिवार को दोपहर 1 बजे खरगेश्वर मंदिर प्रांगण भौती में, 3 फरवरी रविवार को दोपहर 1 बजे मॉ बीजासेन मंदिर प्रांगण पिछोर में, 4 फरवरी सोमवार को दोपहर 1 बजे मंडी प्रांगण खनियांधाना में, 5 फरवरी मंगलवार को दोपहर 1 बजे गणेश टेकरी मंदिर मैदान बामौरकला में जाएंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!