शिवपुरी। पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने एक स्मरण पत्र कलेक्टर एवं तहसील स्तर पर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2018 के जारी वचन पत्र में पेरा 47 ममें दिए गए बिंदुओं 1 जनवरी 16 के पूर्व पेंशनर्स को 27 माह का बकाया एरियर राशि का भुगतान चार किश्तों में करने, स्वास्थ्य बीमा करने, 80 वर्ष के स्थान पर 70 वर्ष की आयु पर 20 प्रतिशत पेंशन बढ़ाने केंद्र सरकार के पेंशनर्स की तरह मध्यप्रदेश राज्य के पेंशनर्स को 1 हजार माह चिकित्सा राशि देने के आदेश एक माह के अंदर जारी करने का दिए गए वचन को पूरा करने के लिए स्मरण पत्र कलेक्टर शिवपुरी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। साथ ही ज्ञापन एक ज्ञापन कोषालय अधिकारी को दिया गया जिसमें कोषालय के बाबू रमन शर्मा को एक सप्ताह में हटाए जाने की मांग की। जिस पर कोषालय अधिकारी एमएल नोतिया द्वारा तत्काल प्रभाव से हटाने की घोेषणा की। इस अवसर पर अशोक सक्सेना, जितेंद्र श्रीमाल, हरीशचंद्र भार्गव, अनिल व्याग्र, हरिदास माहौर, सुरेंद्र गौड़, डॉक्टर एलडी गुप्ता, एमएम शर्मा, शोभाबती चितले, ईबीएम शर्मा, केएन गौड़, एमएस करारे, आरडी अटेरिया, उमाचरण श्रीवास्तव, ओपी शर्मा, वाईए कुर्रेशी, जुल्फ्कार अली, बीएल भोंडेले, एसएस जाट, महेंद्र दुबे, एएस दुबे, एमएल शिवहरे, शिखरचंद कोचेटा, आरके गुप्ता, हरीसिंह सहित एक सैकड़ों पेंशनर्स मौजूद थे।
पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा स्मरण पत्र – shivpuri news
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, समय पर ब्लड नहीं मिलने के आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, सुखदेव हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग, डॉ शिखा जैन पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
- वनकर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri Newsपत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri News

- शिवपुरी में दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर FIR, युवक के सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप / Shivpuri News




Be First to Comment