Press "Enter" to skip to content

25 दिन गुजरने के बाद भी कार्रवाई न होने पर अभाविप पहुंची कलेक्ट्रेट में-shivpuri news

शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कलेक्ट्रेट में जिलाधीश के नाम एक मांग पत्र सौंपा जिसमे विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर मंत्री आदित्य पाठक ने यह बताया की गत 3 जनवरी को ईस्टर्न हाइट्स स्कूल की बस ने एक मासूम छात्रा को कुचल दिया जिससे उस छात्रा की मृत्यू हो गयी थी और उसके बाद भी घटनाएं कम नही हो रही और ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है। यदि स्कूल प्रबंधन पर 5 दिवस में कार्रवाई न होने एवं छात्रा के परिजनों को मुआवजा न दिए जाने पर विद्यार्थी परिषद ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ज्ञात रहे की गत 4 जनवरी को भी विद्यार्थी परिषद की ओर से एक ज्ञापन दिया था जिसमे विद्यार्थी परिषद ने मांग की थी कि ऐसी घटनाएं को रोकने के लिए परिवहन विभाग कड़े कदम उठाना चाहिए और जिन स्कूल की बसों से ऐसे हादसे हो रहे है उन पर भी दंडात्मक करवाई की जानी चाहिए जिससे ऐसी घटनाएं न हो और छात्रा के परिवार को मुआवजा देने की मांग की थी। विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल में जिला संयोजक वेदांश सविता, नगर मंत्री आदित्य पाठक , योगेश लोधी, कमल कुशवाह मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!