Press "Enter" to skip to content

पुलिस करती रही गश्त, चोरों ने चटका दिए चार जगह के ताले-shivpuri news

पोहरी। पोहरी में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है। यहां चोर बेखोफ होकर चोरी की वारदात को अांजम दे रहे हैं और पुलिस इन चोरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। वहीं बड़ा सवाल यह उठता है कि पुलिस रात के समय गश्त करती रही और चोर चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 
जानकारी के अनुसार सोमवार रात चोरों ने पोहरी में चार जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसमें चोरों ने बृजमोहन राठौर के घर से चोरी की। चोरों ने यहां से 1 मंगलसूत्र, चांदी के चूडा करीब 15 हजार नकदी चुराकर ले गए। वहीं परमाल राठौर के घर चोरों ने धावा बोला यहां से चोर नकदी चुराकर ले गए। इसके बाद चोर ग्राम पंचायत पेाहरी के शासकीय बोर की 350 फुट केबिल को चुराया और योगेंद्र नागर पॅवर हाउस निवासी के घर से 5 हजार रुपए सहित चांदी की पायल चुराकर ले गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!