शिवपुरी। समाज सेवा एवं धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय अंचल की अग्रणीय संस्था माॅ राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति, शिवपुरी द्वारा आयोजित अपने निःशुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रंखला में 63 वें चिकित्सा शिविर का आयोजन निःशुल्क नाक, कान, गला चिकित्सा शिविर के रूप में 9 फरवरी को किया जा रहा है।
समिति अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एवं सचिव गोविन्द सिंह सेंगर ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि माॅ राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति द्वारा 9 फरवरी को निःशुल्क नाक, कान, गला चिकित्सा शिविर का आयोजन झाॅंसी बंदूकघर, एक्सिस बैंक के पास, ए.बी. रोड शिवपुरी पर किया जा रहा है। शिविर में निःशुल्क नाक, कान, गला के रोगियों की जांच एवं उपचार के लिए अंचल के विख्यात चिकित्सक एवं सहारा अस्पताल ग्वालियर के वरिष्ठ नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डाॅ. ए.एस. भल्ला अपनी टीम के साथ आ रहे है। डाॅ. ए.एस. भल्ला शिविर में नाक, कान, गला के रोगियों की जांच एवं उपचार 9 फरवरी सुबह 10 बजे से 2 बजे तक झाॅंसी बंदूकघर, एक्सिस बैंक के पास, ए.बी. रोड पर करेंगे तथा शिविर मंे चयनित मरीजों के आॅपरेशन अगले दिन 10 फरवरी को प्रातः 8 बजे से जिला अस्पताल के आॅपरेशन थियेटर में करेगें। शिविर में केवल 200 मरीजों का पंजीयन 9 फरवरी को ही प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक पहिले आये पहिले पायंे की तर्ज पर शिविर स्थल झाॅंसी बंदूकघर, एक्सिस बैंक के पास, ए.बी. रोड पर किया जायेगा।
समिति के रामशरण अग्रवाल, डाॅ. मैथिलीशरण मिश्र, अमन गोयल, कृष्णदेव गुप्ता, मुन्ना बाबू गोयल, आलोक गोयल, रमन अग्रवाल, धर्मेन्द्र जैन, सुशील गोयल, हरीओम गर्ग, कपिल सहगल, गोपालदास बंसल, लक्ष्मण वर्मा, देवेन्द्र मित्तल, धनीराम सैन, अन्वेष सोनी, विष्णु बसंल (चाय वाले), विष्णु सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु खण्डेलवाल, देवकीनन्दन शर्मा, गोपालदास अग्रवाल, राजकुमार बिंदल आदि ने नाक, कान, गला के रोगियांे से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहॅुचकर डाॅ. ए.एस. भल्ला को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।
मॉं राज राजेश्वरी समिति का नाक, कान, गला चिकित्सा शिविर 6 को – shivpuri news
ग्वालियर के डाॅ. ए.एस. भल्ला करेंगे मरीजों का इलाज
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सुरवाया क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप / Shivpuri News
- कोलारस में किसान की जेब से दिनदहाड़े हजारों रुपये पार, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैग में गैस कटर लेकर पहुंचे 3 चोर, CCTV में कैद हुई पूरी करतूत; बैराड़ में पुलिस की सक्रियता से टली लाखों की चोरी / Shivpuri News
- शिवपुरी में गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने विद्यार्थियों को किया जागरूक / Shivpuri News
- सरेराह दबंगई: हॉर्न बजाने पर स्कॉर्पियो सवार पर हमला, कट्टा लहराने का वीडियो वायरल / Shivpuri News





Be First to Comment