27 माह का एरियर एवं केंद्रीय पेंशनरों के समान अंतरिम राहत भुगतान किए जाने की मांग
बैराड़।़ मध्य प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन संघ की बैराड़ तहसील के अध्यक्ष रामभरोसी लाल गुप्ता के नेतृत्व में पेंशनर्स एसोसिएशन बैराड़ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम बैराड़ तहसीलदार को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पेंशनर ने बताया कांग्रेस द्वारा अपने चुनावी वचन पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री पेंशनरों की मांग पूरी करें। पेंशनरों की एक जनवरी 2016 से 3 1मार्च 2018 तक के 27 माह के एरियर का भुगतान किए जाने स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने एवं पेंशन में बढ़ोतरी किए जाने की मांग की है पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राम भरोसे गुप्ता ने बताया है कि मध्य प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार ने मध्य प्रदेश के पेंशनर्स को एक जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान देने का वायदा किया था किंतु उसने प्रदेश के पेंशनरों को एक अप्रैल 2018 से ही सातवें वेतनमान का भुगतान किया है इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रेम नारायण श्रीवास्तव मुरारी लाल गुप्ता बारे लाल जाटव बाबूलाल रावत लक्ष्मी नारायण शर्मा जगदीश प्रसाद भार्गव भगवानलाल लक्षकारगणेश सिंह,तौमर आदि पेंशनर्स शामिल थे






Be First to Comment