Press "Enter" to skip to content

प्रदर्शन की तैयारी में किसान संघ -shivpuri news

शिवपुरी। भारतीय किसान संघ किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी दिनों में प्रदर्शन की रणनीति बना रहा है। दरअसल एक साल पहले किसानों द्वारा बेची फसल का भुगतान नहीं किया गया। इससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। और भावांतर को लेकर भी कई समस्याएं अभी किसानों की बनी हुई है। इसी को देखते हुए किसान संघ ने बैठक करके आंदोलन की राह चुनी है।
भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बंटी यादव ने बताया कि एक साल पहले किसानों ने समर्थन मूल्य पर चना बेचना था। आज तक किसानों को भुगतान नहीं हुआ। कुछ किसानों को बोनस नहीं दिया गया। किसानों की परेशानी की ओर किसी अधिकारी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। इसी परेशानी को देखते हुए किसान संघ प्रदर्शन की रणनीति बना रहा है। इस अवसर पर शेखर रावत जिला मंत्रीएभगवत दांगी जिला उपाध्यक्षएराजेश वर्मा तहसील अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!