दिनारा। दिनारा के ग्राम जरगवां अव्वल में जय जरगवां सरकार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 2 फरवरी को साढ़े 9 बजे विधायक जसमंत जाटव व पूर्व विधायक शकुंतला खटीक सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में होगा। टूर्नामेंट के आयोजक शिवकुमार पालए जीतेंद्र भगत, रामकृष्ण घनश्याम पाल व संतोष पाल ने बताया कि करीब 20 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 40 क्रिकेट टीम शामिल करने का निश्चय किया गया है।
प्रत्येक लीग मैच 12-12 ओवर के होंगे। केवल फाइनल मैच 16 ओवर का होगा। टीम में प्रवेश लेने के लिए पाल प्रिंटिंग प्रेस व संतोष पाल के पास संपर्क कर सकते हैं। टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 11 हजार व द्वितीय पुरस्कार 5 हजार 100 रुपए रखा गया है सभी मैच ग्राम जरगवां अव्वल हाइवे के पास क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होंगे।






Be First to Comment