शिवपुरी। पहली बार लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा द्वारा विभाग के समस्त सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान इस बार कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया। सम्मानित होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में बीएम शर्मा, गजेन्द्रसिंह धाकड़, आरएस दुबे, जीसी जैन, एम कुलकर्णी, एमए खान, एसके मंगल, शिखरचंद जैन, रमेश शिवहरे, पूरन सिंह एवं अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे जिन्हें ईई ओमहरि शर्मा द्वारा शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह से अभिभूत अधिकारी-कर्मचारियों ने ईई ओमहरि शर्मा की इस अभिनव पहल को सराहा कि विभाग में वर्षों सेवाएं देने के बाद वह अपनी कार्यशैली के प्रति सम्मानित हुए और विभाग ने उनकी सुध लेकर उन्हें इस सम्मान का हकदार बनाया।



