Press "Enter" to skip to content

एक लाख 15 हजार 503 बच्चों को लगा मीजल्स, रूबेला का टीका-SHIVPURI NEWS


शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों के लिए मीजल्स और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियांे से बचाव के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम मीजल्स रूबेला अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गत दिवस की स्थिति में जिले के 8 विकासखंडों के 1441 स्कूलों में कुल 1 लाख 15 हजार 503 बच्चों को मीजल्स, रूबेला का टीका वैक्सीन लगाया गया।
कलेक्टर अनुग्रहा पी ने सभी पालकों से अपील की है कि अपने 9 माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों का आवश्यक रूप से टीकाकरण कराए। उक्त टीका पूर्णतः सुरक्षित है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एएल शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों पर मीजल्स, रूबेला का टीकाकरण विकासखंड वार किया गया। बदरवास में 11 हजार 714, करैरा में 11 हजार 359, खनियांधाना में 10 हजार 915, कोलारस में 12 हजार 618, नरवर में 10 हजार 847, पिछोर में 9 हजार 653, पोहरी में 15 हजार 707, सतनवाड़ा में 9 हजार 270 एवं शिवपुरी शहरी क्षेत्र में 23 हजार 420 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!