शिवपुरी। एसपी राजेश हिंगणकर से एक युवक ने एसडीओपी दिनेशसिंह बैस पर 70 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बैराड़ पुलिस ने उसके पिता को अवैध यप से हिरासत में रखा हुआ है। जब इसकी शिकायत एसडीओपी से की तो वो न्याय देने की बजाए 70 हजार रुपए रिश्वत मांगने लगा।
फरियादी सत्तू खंगार पुत्र नेपालसिंह खंगार निवासी भदरौनी हाल निवासी बैराड़ ने एसपी को एक आवेदन के माध्यम से शिकायत करते हुए बताया कि उसके चाचा शिवचरण खंगार और कमलेश बंजारा में झगड़ा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने चाचा सहित 3 अन्य लोगों को हत्या के मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस मामले के बाद अब पुलिस ने युवक के पिता को बैराड़ थाने में बैठा लिया है और 4 दिन से युवक को इस हत्याकांड में शामिल होने की बात कहकर थाने में ही बैठा रखा है।
इस मामले में आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कहा है कि जब इस संबंध में वह शिकायत करने पोहरी एसडीओपी दिनेशसिंह बैश के पास पहुंचा तो उन्होंने उससे रिश्वत में 70 हजार रुपए की मांग की है। जिस पर युवक ने गरीब होने की बात कहने पर छोड़ने की गुहार लगाई, परंतु युवक की कोई सुनवाई नहीं हुई।
इनका कहना है
नेपाल नाम का कोई भी युवक हमारी कस्टडी में नहीं है। यह अपराधी है जो डकैती के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस लाई होगी। रही बात रिश्वत की तो मुझे तो इस मामले की जानकारी तक नहीं है।
दिनेशसिंह वैश्य, एसडीओपी पोहरी






Be First to Comment