Press "Enter" to skip to content

जन शिक्षा केन्द्र डामरौन कलां पर हुआ शिक्षकों का शैक्षिक सम्वाद | Dinara news

रानू राजपूत ÷ दिनारा संकुल अंतर्गत जन शिक्षा केन्द्र  डामरौन कलां पर शैक्षिक संबाद का आयोजन किया गया   करैरा बी आर सी सी आफाक हुसैन  की उपस्थिति में आज जन शिक्षा केन्द्र डामरौन कलां पर शैक्षिक सम्बाद का आयोजन किया गया यह आयोजन तीन दिन चलना है सर्वप्रथम जनशिक्षक नीलेश समाधिया  द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई सरस्वती पूजन के पश्चात शिक्षक  द्वारा सरस्वती वंदना राजेश्वरी गुप्ता  सुनाई गई प्रेरणा गीत  मुकेश पाठक के द्वारा  (हम शिक्षक है शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे )सुनाया गया   जिसमें आज सम्बाद के प्रथम दिवस कक्षा एक व दो पढ़ाने बाले शिक्षकों का दक्षता अंतर्गत शैक्षिक सम्बाद किया गया जिसमें हिंदी गणित अंग्रेजी विषय मे आ रही कठनाइयों का मास्टर ट्रेनर द्वारा दूर किया गया हिंदी विषय के मास्टर ट्रेनर महेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि सबसे पहले बच्चे की बुनियादी जरूरत सुनना बोलना लिखना पढ़ना होती है  बच्चो को कविता  द्वारा हिंदी में सप्ताह के दिनों के नाम इस तरह याद करवाये जा सकते है  यह बताया गया
मास्टर  ट्रेनर अरविंद गुप्ता  महेश गुप्ता द्वारा गणित विषय मे आ रही कठनाइयों को दूर किया गया
बहुत से बच्चे गणित से डरते है और इस विषय मे असफलता से भयभीत रहते है बे जल्दी ही गणित की गम्भीर पढ़ाई से विमुख हो जाते है बच्चे गणित से भयभीत होने की बजाय उसका आनन्द उठाएं बच्चे सार्थक समस्याएं उठाएं और उन्हें हल करे अध्यापक कक्षा में प्रत्येक बच्चे के साथ इस विश्वास के आधार पर काम करें कि प्रत्येक बच्चा गणित सीख सकता है जन शिक्षक नीलेश समाधिया द्वारा दक्षता सम्बर्धन की पूरी जानकारी दी गयी आज मीजल्स रूबेला मुक्त भारत की शपथ भी सभी उपस्थित शिक्षकों को दिलवाई गयी ज़आज शैक्षिक सम्बाद में जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी   मुकेश पाठक जनशिक्षक नीलेश समाधिया मास्टर ट्रेनर अरविंद गुप्ता महेश गुप्ता स्कूलों से आये शिक्षक  हेमलता गुप्ता अजय गुप्ता सीमा साहू  रुवी परिहार आरती सेन  राजेश्वरी गुप्ता कीर्ति गुप्ता अनीता गुप्ता मनीषा गुप्ता   अजब सिंह लोधी दीनबन्धु बगुल्या  मंजुला एक्का ममता वर्मा  सुखलाल जाटव सन्तोष कुमार वर्मा मयंक यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!