
जीवन रेखा सोशल वेलफेयर सोसायटी ने पथ विक्रेताओं को दिया दो दिवसीय प्रशिक्षण
िशवपुरी। जीवन रेखा सोशल वेलफेयर सोसायटी शिवपुरी के माध्यम से पंडित दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत शिवपुरी के पथ विक्रेताओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शहर के मध्य कम्युनिटी हॉल गांधी पार्क में रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि रमेशसिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष अमित भार्गव, विशिष्ट अतिथि यातायात प्रभारी रणवीरसिंह, संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. राकेश राठौर के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
पथ विक्रेताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रमेशसिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत शहरों में पंजीकृत पथ विक्रेताओं का सर्वेक्षण करा कर उनको पहचान पत्र जारी करना व प्रत्येक शहर में पथ विक्रेताओं के आंकड़ों का संग्रह कर सुरक्षित किया जाएगा और उनको विक्रय हेतु जगह उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार देना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष अमित भार्गव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को साकार करने के उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ पहुंचे इसलिए पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना चलाई जा रही है जिसमें समाज के हर वर्ग को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो यह प्रयास रहता है।
हमारी संस्था का उद्देश्य समाज में सामाजिक सदभाव, जागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता आदि के लिए कार्य किए जाते हैं। यह प्रशिक्षण भी अंत्योदय को साकार करने का एक माध्यम है। कार्यक्रम में छतरपुर रणवीरसिंह ने कहा कि शहर के स्वरूप को सुंदर व्यवस्थित बनाने में पथ विक्रेता फेरी वालों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है आप यातायात के नियमों का पालन करें और शहर के ग्रीन जोन में अपने ठेले को लगा कर शहर की सुंदरता को चार चांद लगाएं पुलिस व
प्रशासन आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगा
कार्यक्रम में पथ विक्रेताओं को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष डॉ. राकेश राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना संचालित की है जिसमें पथ विक्रेताओ व हाथ ठेला चालकों लिए आज दो दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से उनको अपने व्यवसाय को कैसे सुचारू रूप से चलाया जाए व शहर के विकास में आपका क्या योगदान हो सकता है जानकारी देते हुए बताया कि आपको कई मौलिक अधिकार हैं जिनकी जानकारी होना आपको आवश्यक है। आप सरकार द्वारा चल रही सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक संख्या में ले यह प्रशिक्षण उसका एक माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. राकेश राठौर एवं आभार कोषाध्यक्ष विवेक दुबे द्वारा किया गया।






Be First to Comment