
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लुहारपुरा में गुरुवार की सुबह केके ओझा उर्फ कुंदन ने घर पर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक अकेला था जबकि उसकी पत्नी दीप्ती मैथिल जो अध्यापक है, अपने स्कूल सेसई सड़क गई हुई थी। फिलहाल पुलिस ने पीएम के बाद मर्ग कायम कर लिया है। युवक ने आत्महत्या क्यों कि यह साफ नहीं हो सका है। बताया जाता है कि युवक एमबीए था और कुछ महीनों पहले तक पत्नी-पत्नी गुना में रहते थे। युवक इनकम टैक्स से संबंधित कार्य करता था। बाद में पत्नी का स्थानांतरण शिवपुरी हो गया और दोनों यहां रहने लगे। इस घटना से लुहारपुरा क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है। मृतक की पत्नी का मायका भी लुहारपुरा क्षेत्र में ही है।




