शिवपुरी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ 28 वर्षीय डॉ. शिवम मिश्रा ने संविदा नर्स द्वारा झूठे एससीएसटी एक्ट में फसाए जाने से 27 जनवरी को अपने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली थी, जिसे लेकर एससीएसटी एक्ट के खिलाफ सवर्ण, पिछड़ा वर्ग का आक्रोश एक बार फिर सामने आने लगा है। डॉ. मिश्रा आत्महत्या कांड को लेकर सपाक्स की शिवपुरी इकाई शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेगा। जिलाध्यक्ष डॉ. कौशल गौतम ने बताया कि इस घटना से न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध संसद में पास हुए काले कानून के खिलाफ सपाक्स समाज में रोष है और सपाक्स मानती है कि मिश्रा की आत्महत्या नहीं बल्कि काले कानून के द्वारा हत्या हुई है इसलिए सपाक्स ज्ञापन के माध्यम से माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को पुन: लागू करने और मामले के न्यायिक जांच करवाने की मांग कर रही है।
शाम को कैंडिल जलाकर देंेगे श्रद्धांजलि
इस घटना से समूचे सपाक्स समाज में शोक की लहर है और ज्ञापन कार्यक्रम के बाद शाम 7 बजे स्थानीय वीर सावरकर पार्क में सपाक्सजन एकित्रत होंगे और मृतक डॉ. मिश्रा को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देंगे। सपाक्स ने सभी कार्यकर्ताओं से ज्ञापन व श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होने की अपील की है।





Be First to Comment