प्रभारी मंत्री ने मुन्नी बाई के घर पहुंचकर ली कुशलक्षेम-shivpuri news

शिवपुरी/
खाद नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री और जिले के
प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शिवपुरी शहर के करोंदी निवासी
मुन्नी बाई पत्नि मांगीलाल के घर पहुंचकर उसकी कुशलक्षेम पूछी और उनके
परिवार की हालत ठीक न होने पर प्रभारी मंत्री काफी भाव-विभोर होते हुए कहा
कि उन्हें शासन से हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगें। उन्होंने इस मौके पर
उपस्थित अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी एवं खाद अधिकारी को राशन कार्ड एवं
आधारकार्ड बनवाए जाकर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
 
इस
दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हुए मुख्य नगर पालिका
अधिकारी को पेयजल, सड़क, साफ-सफाई की समूचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती मुन्नीबाई ने जनसमस्या निवारण शिविर में प्रभारी
मंत्री को अपनी समस्या बताई थी। प्रभारी मंत्री ने मुन्नी बाई को
संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए अस्वस्त किया था कि वे शिविर उपरांत मुन्नी
बाई के घर पहुंचेगे और मुन्नी बाई के समस्याओं का निराकरण करें।