Press "Enter" to skip to content

कचरे के ढेर पर गिरते-गिरते बचे नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह | Shivpuri news

*शिवपुरी की करौदी कॉलोनी में गंदगी देख आक्रोशित अंदाज में प्रभारी मंत्री तोमर ने जोड़े सीएमओ के हाथ*


*जब प्रभारी मंत्री को आमजन समस्याएं बता रहे थे तो आपस में चर्चा करने लगे न.पा.अध्यक्ष एवं सीएमओ*


शिवपुरी। जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गरीब महिला मुन्नी बाई पत्नि मांगीलाल जब शहर के गांधी पार्क में चल रहे अंत्योदय मेले में शामिल होने आई और उसने मंत्री जी को अपनी वृद्धावस्था पेंशन योजना स्वीकृत न किए जाने के बारे में बताया तो मंत्री जी ने उस  वृद्धा के घर जाने का मन बनाया और उसके घर पहुंचे उसकी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिया की उसकी जो समस्या है उनको जल्द से जल्द हल किया जाए जब मंत्री जी वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में प्रभारी मंत्री कचरे के ढेर और नालियां से बहती हुई गंदगी को देखकर तत्काल नगरपालिका सीएमओ सी.पी राय  को बुलाया और इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सीएमओ से आक्रोशित अंदाजम में हाथ जोड़कर कहा कि आगामी समय में मुझे शहर भर में कहीं गंदगी नहीं दिखनी चाहिए क्योंकि शहर के प्रत्येक वार्ड में भ्रमण करूंगा। प्रभारी मंत्री ने फावड़ा को हाथ में लेकर कचरे को भी किया साफ

*महिला मुन्नी बाई ने दिया अपने घर पर प्रभारी मंत्री को आशीर्वाद*

महिला मुन्नी बाई के घर पहुंचे प्रभारी मंत्री जहां पर महिला की माली हालत देखकर उसकी पेंशन से लेकर कुटीर एवं सदस्यों के आधार पर महिला को राशन उपलब्ध कराने की बात कहीं। इस दौरान महिला मुन्नी बाई ने प्रभारी मंत्री तोमर को आशीर्वाद भी दिया

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!