भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा हुई प्रारम्भ | Karera news

करैरा। तहसील से 10 किमी दूर ग्राम दवरा करैरा में आज दिनांक 1 फरवरी से कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ हुई। इस भागवत कथा के मुख्य यजमान श्रीमती पूजा-वीरेंद्र प्रताप लोधी है जो अभी हाल ही में मध्य प्रदेश शासन के रेंजर के पद पर नियुक्त हुए। इस पद पर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में अपने जीवन की शुरूआत धार्मिक कार्य करके करना चाहते हैं इनके इस कार्य से हम सबको यह प्रेरणा मिल रही है कि इन्होंने अपने महत्वपूर्ण जीवन को जो एक दिशा दी है इसके पीछे निश्चित ही पिछले कई सालों की तपस्या है जिसके उपरान्त आज का यह दिन और अधिक शोभायमान हो गया है रेंजर पद प्राप्त होने से, तथा साथ ही एक छोटे से गांव दवरा का नाम रोशन किया है जिससे गांव के सभी युवा साथियों, बुजुर्गों में उत्साह का माहौल बना हुआ है हर कोई अब वीरेन्द्र लोधी की तरह उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने गांव का नाम रोशन करना चाहते है। आज 1 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का प्रारम्भ हुआ इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में धर्म प्रेमी, भक्त गण और श्रद्धालु शामिल हुए।


संबंधित खबरें