Press "Enter" to skip to content

मामूली कहासुनी झगड़े में तब्दील, घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल-shivpuri news

पुलिस ने की क्रॉस कायमी 
 
शिवपुरी।
भौंती के ग्राम पिपारा में कल पड़ौस में रहने वाले दो परिवारों के बीच
मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया जिसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए।
बाद में पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर से क्रॉस कायमी
कर जांच शुरू कर दी और घायलों का मेडिकल कराया।
 
जानकारी के
अनुसार ग्राम पिपारा में रहने वाले रामलखन पुत्र तोरन लोधी और रूपेश पुत्र
राजकुमार कुशवाह के बीच नाली से पानी निकासी को लेकर कहासुनी हो गई और इसी
दौरान दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। दोनों को झगड़ते देख उनके परिवार के लोग
भी वहां आ गए और उन्होंने भी झगड़ना शुरू कर दिया। झगड़े में रामलखन सहित
उसके परिवार का तोरन लोधी और दूसरी ओर से रूपेश कुशवाह सहित शिशुपाल कुशवाह
घायल हो गए। झगड़े की सूचना तुरंत ही पुलिस को ग्रामीणों ने दी जिस पर
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गए। जहां चारों घायलों का
मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने रामलखन की रिपोर्ट पर से जितेंद्र कुशवाह,
रूपेश कुशवाह, कल्ला कुशवाह, लज्जा कुशवाह के खिलाफ भादवि की धारा 323,
294, 506, 34 जबकि रूपेश कुशवाह की रिपोर्ट पर से तोरन लोधी और रामलखन लोधी
के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506, 34 प्रकरण कायम कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!