रैली की तैयारियों को लेकर संविदा प्रेरक शिक्षकों की बैठक 5 को-shivpuri news

शिवपुरी। साक्षर भारत योजना के संविदा प्रेरक शिक्षक 14 व 15 फरवरी को विधायक व सरकार को मांग पत्र एवं बचन निभाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर जिले के समस्त प्रेरक संघ के पदाधिकारी व ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक 5 फरवरी को दोपहर 12 बजे वीर सावरकर पार्क नगर पालिका बगीचा में रखी गई है। जिसमें सभी प्रेरक संविदा शिक्षकों को उपस्थित होना अनिवार्य है। जिससे रैली निकालकर अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा जा सकेगा। प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष सूरज रावतए उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा व मीडिया प्रभारी एनके कुशवाह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया है कि बैठक में सरकार द्वारा चुनाव से पहले घोषित किए गए बचन पत्र को पूरा करने के लिए रैली निकालकर ध्यान दिलाया जाएगा।