शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों के लिए मीजल्स और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियांे से बचाव के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम मीजल्स रूबेला अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गत दिवस की स्थिति में जिले के 8 विकासखंडों में कुल 1 लाख 36 हजार 259 बच्चों को मीजल्स, रूबेला का टीका (वैक्सीन) लगाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एएल शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों पर मीजल्स, रूबेला का टीकाकरण विकासखंड वार किया गया। विकासखंड बदरवास में 13319 करैरा में 13724, खनियांधाना में 13955, कोलारस में 14067, नरवर में 12291, पिछोर में 11895, पोहरी में 19347, सतनवाड़ा में 11053 एवं शिवपुरी शहरी क्षेत्र में 26608 बच्चों का टीकाकरण किया गया।



