शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत चोर शहर के व्यस्तम बाजार से बाइक चुराकर ले गए। यह घटना चोरों ने 31 जनवरी की शाम को अंजाम दी। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
निशाार अली पुत्र रशीद अली निवासी बड़ा लुहारपुरा शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 31 जनवरी को शाम के समय नेट हाउस की कपड़ों की दुकान टेकरी पर गया हुआ था और उसने बाइक को बाहर रख दिया। जब वह वापस आया तो देखा कि बाइक गायब हो गई है। आसपास पूछताछ पर भी बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।




