शिवपुरी और दिल्ली के बीच होगा मुख्य मुकाबला, विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी करेंगें पुरस्कार वितरण
शिवपुरी। शिवपुरी के पूर्व विधायक स्व. सुशील बहादुर अष्ठाना स्मृति में आयोजित 11वीं अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फायनल मैच रविवार को शिवपुरी और दिल्ली के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक अनुराग अष्ठाना व संरक्षक वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खांन ने संयुक्त रूप से प्रेस को जारी बयान में बताया कि स्व. सुशील बहादुर अष्ठाना शिवपुरी की पहचान है और इस पहचान को आज के सम्मानित अतिथिद्वयों द्वारा बताया गया जिसमें सेमीफायनल मैच में आज विशेष रूप से भाजपा के वरिष्ठजन नेताओं ने इस प्रतियोगिता में शामिल होकर स्व. सुशील बहादुर अष्ठाना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और इस प्रतियोगिता को स्व. अष्ठाना की पहचान के रूप में निरूपित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से खाद्य बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्रसिंह यादव, गुना के पूर्व नपाध्यक्ष व नगरीय प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सूर्यप्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, ओमी गुरू, जगराम यादव, संगठन मंत्री व लोकसभा प्रभारी मोहर सिंह पवैया, शिव सिंह यादव, धनपाल सिंह दांगी, हरिओम नरवरिया, क्रांति गौतम, विष्णु राठौर, पवन श्रवण, विमल जैन मामा आदि मौजूद रहे जिन्हेांने खिलाडिय़ों का परिचय लेकर उन्हें अनुशासन में खेल भावना के साथ खेलने की बात कही। इस दौरान प्रतियोगिता में योगदान दे रहे अवधेश पटवारी, शमी खान, प्रभात मिश्रा, ऋषभ श्रीवास्तव, मैच के कॉमेंटेटर गिरीश मिश्रा मामा, विवेकवर्धन शर्मा, कमल सिंह बाथम शेरा, गिर्राज शर्मा, भूपेन्द्र भटनागर, गणेश गुप्ता, अंपायरों में शाकिर खान, शोएब खान, अमर प्रजापति आदि द्वारा खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया गया।
ग्वालियर को हराकर दिल्ली पहुंची फायनल में
प्रतियोगिता के मैचों में आज कोटा और भोपाल के बीच मैच हुआ जिसमें टॉस जीतकर पहले खेलते हुए कोटा ने 112 रन बनाए जिसमें दुष्यंत ने 23 रनए हेमंत ने 22 और कलाम ने 18 रन बनाए। वहीं भोपाल की ओर से आलेख ने 3 व शाश्वत 2 विकेट लिए। जबाब में 113 रनों का लक्ष्य पाने उतरी भोपाल की टीम के आर्यन ने शानदार अद्धZशतक 53 रन बनाए और अखिल ने 21 रनों की मदद से जीत का लक्ष्य प्राप्त किया लेकिन वह फायनल में जाने से वंचित रह गए। वहीं दूसरी सेमीफायनल मैच दिल्ली और ग्वालियर के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर ग्वालियर की ओर से आसिफ ने 54 रन तथा विवेक ने 26 रन बनाकर प्रतिद्वंदी दिल्ली को 140 रनों का लक्ष्य दिया। जबाब में उतरी दिल्ी की टीम के हिमांशु शिंदे ने 37 रनए मोहित ने 30 रन व लोकेश दाहिया ने 27 रन और दीपांशु ने 26 रन बनाते हुए अपनी टीम को 6 विकेट से विजयश्री दिलाकर फायनल में प्रवेश सुनिश्चित किया। आज का मुख्य मुकाबला शिवपुरी और दिल्ली के बीच खेला जाएगा जो प्रातरू 11 बजे से पोलोग्राउण्ड मैदान शिवपुरी पर शुरू होगा।






Be First to Comment