
बामौरकलां-मुहारीकला। जैन समाज द्वारा निर्मित संयम कीर्ति स्तम्भ का लोकार्पण 5 फरवरी को दोपहर 12 बजे होने जा रहा है। विद्यासागर गुरुकुलम के प्रवन्धक कीर्ति जैन ने जानकारी दी है कि संत आचार्य विद्यासागर महामुनिराज के दीक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष को चिरस्थाई बनाने के लिए संयम कीर्ति स्तम्भ का निर्माण कराया गया है। इस लोकार्पण के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक केपी सिंह कक्काजू, अध्यक्षता प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री, विशिष्ट अतिथि प्रहलादसिंह यादव जनपद अध्यक्ष, एसके जैन दिल्ली अध्यक्ष महावीर इंटरनेशनल एवं गोलाकोट एवं राजेश जैन मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी होंगे। कीर्ति स्तम्भ का शिलान्यास 26 मार्च 2013 को आर्यिका पूर्णमति माता की प्रेरणा एवं सान्निध्य में हुआ था। आशीष भैया ललितपुर एवं दीपक भैया तेहरका के निर्देशन में सम्पन्न हुआ था। लोकार्पण ब्रण्विजय भैया वात्सल्य, लखनादौन के सान्निध्य में सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम में आसपास की जैन समाज के साथ साथ जैनेतर बंधु भी मौजूद रहेंगे।






Be First to Comment