एक दिवसीय प्रवास के दौरान सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर लेंगे मीटिंग
शिवपुरी। आगामी 5 फरवरी को अपने एक दिवसीय प्रवास पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं गुना-शिवपुरी लोकसभा चुनाव प्रभारी राजेन्द्र भारती शिवपुरी आ रहे हैं।
जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शिवपुरी बैजनाथसिंह यादव ने बताया कि भारती 5 फरवरी को दोपहर 12ः30 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे, इस दौरान भारती दोपहर 1 बजे सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारियों की मीटिंग लेंगे तथा 8 फरवरी को जम्बूरी मैदान, बीएचईएल भोपाल में प्रदेष कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विषाल किसान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस विशाल किसान सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिरकत कर रहे हैं।
किसान आभार सम्मेलन को सफल बनाने हेतु जिला पदाधिकारी ब्लाॅक अध्यक्ष, प्रदेष कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान विधायक, प्रदेष कांग्रेस प्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं महामंत्री, महिला कांग्रेस, मोर्चा संगठनों, विभागों के जिलाध्यक्ष, नगरीय निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, युवक कांग्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ सहित विभिन्न मोर्चा संगठनों के सदस्यों से मीटिंग में उपस्थित रहने हेतु अनुरोध किया है।





Be First to Comment