Press "Enter" to skip to content

जय िकसान ऋण माफी योजना : यहां होगा िकसानों की िशकायतों का िनराकरण-shivpuri news

शिवपुरी। कलेक्टर अनुग्रहा पी ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कार्यालय उपायुक्त सहकारिता जिला शिवपुरी में कंट्रोल रूम का गठित कर अधिकारियों को नियुक्त किया है।
कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बताया कि किसानों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही है कि प्रकाशित सूची में उनके द्वारा या तो ऋण प्राप्त नहीं किया गया है या दर्शाए गए ऋण की राशि में अंतर है। उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए गठित दल में प्रभारी निरीक्षक विनीता सक्सेना, 8770413206, सहायक ग्रेड.3 अनिल सक्सेना 9584966072, सहायक ग्रेड.2 शुभम शर्मा 8519039584, भृत्य गुलाब कुशवाह एवं भृत्य सुल्तानसिंह को नियुक्त किया गया है। जबकि कंट्रोल रूम में नियंत्रणकर्ता के रूप में सहायक पंजीयक अंकेक्षण अखिलेश शुक्ला 8349766369, एवं अंकेक्षण अधिकारी सीएल मौर्य 9993386290 होगें। उक्त दल प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्यरत रहेगा।
दल में कंट्रोल रूम के प्रभारी एवं जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है वह अनुविभाग स्तर से प्राप्त शिकायतों का एवं निराकरणों को प्रपत्र में भरकर कार्यालय आयुक्त सहकारिता मध्यप्रदेश विंध्याचल भवन के कंट्रोल रूम पर प्रतिदिन प्रस्तुत करेगा। साथ ही सहकारिता विभाग भोपाल द्वारा तैयार पोर्टल पर अपलोड करेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!