शिवपुरी। नए वर्ष में नौजवानों द्वारा शहर में शुरू किए गए स्वच्छ शिवपुरी-स्वस्थ शिवपुरी अभियान के अंतर्गत रविवार को नौजवानों ने नीलगर चौराहा एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया।
स्थानीय पार्षद बलवीर यादव के मुख्य आतिथ्य में अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के संयोजक उमेश श्रीवास्तव ने सबसे पहले राष्ट्रगान कराया, इसके बाद सभी नौजवानों ने स्थानीय चौराहा पार्क को देखते ही देखते गंदगी से मुक्त कर दिया, नपा की ट्राली में सारी गंदगी को भरा गया। स्थानीय दुकानदारों को स्वच्छता को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया गया, इसके बाद स्थानीय हनुमान मंदिर के पीछे पड़े भयंकर घूरे को साफ किया गया, इसके बाद नौजवानों ने रेडलाईट एरिया, मानकचौक क्षेत्र में जाकर श्रमदान कर साफ सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर विकेश श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, लवली श्रीवास्तव, अंकित सक्सेना, डेविड सर, सुनील यादव, डॉ. कपिल मौर्य, नीरज जाटव सहित कई नौजवानों की सक्रिय भागीदारी रही।






Be First to Comment