*शिवपुरी पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे एक दर्जन आरोपियों को दबोचा*
शिवपुरी। दिनांक 03.02.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में 03 प्रकरणों में 12 आरोपियों को जुआ खेलते हुए दबिश देकर दबोचकर उनके कब्जे से 10500 रू की नगदी जप्त की।
थाना प्रभारी सिरसौद उनि. विनीत तिवारी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ठर्री रोड़ के पास खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं सूचना पर थाना प्रभारी सिरसौद द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ठर्री रोड़ मंदिर के पास वाले खेत में दबिश देकर जुए के फड़ से आरोपियों नन्दकिशोर पुत्र वंशीलाल उम्र 48 साल निवासी सुनारगली शिवपुरी,जियाउद्यीन पुत्र यमीन खाँ उम्र 45 साल निवासी निचलाबाजार जैनमंदिर के पास शिवपुरी,प्रमोद पुत्र कमरलाल सोनी उम्र 45 साल निवासी हाथीखाना शिवपुरी,मनीष उर्फ अमित पुत्र दुर्गाप्रसाद सोनी उम्र 41 साल निवासी शंकर काॅलोनी शिवपुरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5100 रू नगद एवं एक ताश की गड्डी जप्त कर जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी क्रम में थाना प्रभारी नरवर निरी. आशाराम गौतम के निर्देशन में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम खिरिया धोवट रोड़ के पास से दबिश देकर आरोपी देवीलाल पुत्र रामलाल वाथम उम्र 55 साल, सोनू पुत्र गुलाब बाथम उम्र 25 साल, देवराज पुत्र नवाब सिंह रावत उम्र 30 साल निवासाी खिरिया सुनवई मगरौनी,शैलेन्द्र पुत्र बृजमोहन रावत उम्र 19 साल,खैरू पुत्र रतन सिंह रावत उम्र 27 साल निवासी ग्राम पनानोर मगरौनी को जुआ खेलते दबोचकर उनके कब्जे से 5080 रू नगद एवं एक ताश की गड्डी जप्त की।
इसी क्रम में थाना रन्नौद द्वारा मुखबिर सूचना पर 3 आरोपियों को जुआ खेलते दबोचा गया।





Be First to Comment