Press "Enter" to skip to content

युवक की छेड़खानी से परेशान होकर बालिका ने लगाई थी फांसी-shivpuri news

पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश 
शिवपुरी। तेंदुआ क्षेत्र के ग्राम पिछोर में बीते माह 20 जनवरी को 15 वर्षीय बालिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले का पुलिस ने जांच के बाद पटाक्षेप कर दिया है और बालिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपित लाखन उर्फ लिक्खा पुत्र बुन्देलसिंह गुर्जर के खिलाफ पीसीएसओ एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि आरोपित ने बालिका के साथ छेड़छाड़ कर उसकी वीडियो बना ली थी और उसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपित बदनाम करने का डर दिखाता था। साथ ही उस पर दबाव बनाता था कि वह उसके साथ भाग चले। आरोपित की आए दिन इसी प्रताड़ना से तंग आकर बालिका ने आत्महत्या कर ली थी। 
मामले में जांच अधिकारी रहे तेंदुआ थाना प्रभारी विकास यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि 20 जनवरी 2019 को बालिका ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी उस समय मामले में मर्ग कायम कर जांच की गई और मृतिका के परिजनों के बयान लिए गए थे उन्होंने बताया कि गांव में रहने वाला लाखन गुर्जर नामक युवक बालिका को परेशान कर रहा था और उसने एक दिन मृतिका को रोककर छेड़खानी की और उसका वीडियो बना लिया। जिसे दिखाकर वह उस पर दबाव बना रहा था कि वह उसके साथ भाग चले। कई बार आरोपी ने वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दी जिससे बालिका काफी परेशान हो गई और उसने आरोपित की इसी प्रताड़ना के चलते आत्मघाती कदम उठा लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!