Press "Enter" to skip to content

रंजिश के चलते चार आरोपितों ने युवक को जमकर पीटा-shivpuri news

पुलिस ने किया मामला दर्ज 
 

शिवपुरी। बामौरकलां के ग्राम पिपरा में चार आरोपितों ने एक युवक गोविंद बुंदेला को रंजिश के चलते रास्ते में रोक दिया और उसकी जमकर मारपीट की। इस दौरान पीड़ित युवक बमुश्किल आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा और घर पहुंचा तो आरोपितों ने उसका पीछा किया और घर में घुस आए और आरोपितों ने वहां भी उसकी पिटाई लगाई। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ कायमी कर ली है।
घटना में घायल गोविंद बुंदेला के भतीजे नातीराजा बुंदेला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके चाचा गोविंद बुंदेला बीते रोज 7 बजे चार्ली राजा के मकान के पास से गुजर रहे थे तभी आरोपी राजपाल, धीरेंद्र, हनुमंत और शिशुपाल परमार ने पुनरू रास्ते में रोक लिया और पुरानी रंजिश के कारण उनकी मारपीट शुरू कर दी। बमुश्किल उसके चाचा आरोपितों के चंगुल से छूटकर भागते हुए घर पहुंचेे तो आरोपिताें उनका पीछा करते हुए उनके घर पर आ गए जहां उन्हें घर में घुसकर भी उनकी मारपीट की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!