Press "Enter" to skip to content

राज्य स्तर युवा संसद में अपनी बात रखेंगे शिवपुरी के प्रतिभागी-shivpuri news

शिवपुरी। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के संगठन में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को संसद की कार्रवाई से अवगत कराना है। उक्त जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी और रासेयो जिला संगठक डॉ. एसएस खंडेलवाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद मोहत्सव का आयोजन किया जा रहा जिसमें विभिन्न स्तर से युवा चयनित होकर प्रतिभागिता करंेगे। इसी तारतम्य में विगत 24 जनवरी को शिवपुरी में जिला युवा संसद आयोजित हुई थी। जिसमें चयनित 3 प्रतिभागी सत्यम नायक, विवेक उपाध्याय, काजोल शिन्दे 5 फ़रवरी को भोपाल में आयोजित राज्य स्तर युवा संसद में शिवपुरी जिला का प्रितिनिधित्व कर प्रतिभागिता करंगे और अपने विचार युवा संसद में रखेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य एनके जैन, प्रो एन विश्वकर्मा, सौरभ भार्गव, शिवम मित्तल, तरुण शर्मा, रोहिणी शिन्दे आदि ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!