पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर फिर विवाद , विधायक वीरेन्द्र रघुबंशी के चहेतों की गुंडागर्दी | Shivpuri news

आये दिन होते रहते है पूरनखेड़ी टोल पर विवाद




सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले के तहसील कोलारस से पूरनखेड़ी टोल प्लाजा से आ रही हैं। जहाँ बीती रात्रि डम्फर के टोल को लेकर विवाद हो गया। डम्फर चालक ने टोल देने से मना किया। कहा कि में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का रिश्तेदार हू।

इस बात पर जब टोल कर्मचारी ने डम्फर चालक से कहा कि मैं बिना टोल दिए जाऊँगा एवं टोल नही दूँगा।फिर डम्फर स्टाफ एवं टोल कर्मचारियों में मारपीट हुई। एवं बदमाश डम्फर छोड़ भाग निकले।

टोल पर विवाद के चलते एम्बुलेंस फसी रही जाम में

डम्फर के विवाद के चलते एम्बुलेंस जाम में फसी रही न ही एम्बुलेंस को जगह दी गई न ही उसे निकाला गया

उसके बाद डम्फर मालिक गोलू रघुवंशी अपने साथियो के साथ आया एवं टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की उसके बाद आरोप हैं कि गोलू रघुवंशी जबरन टोल के बूम उठाकर अपना डम्फर लेकर चलेे गए