Press "Enter" to skip to content

डीईओ ने दिए अध्यापकों को नए केडर के अनुसार वेतन भुगतान के निर्देश-SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। जिले में कार्यरत करीब 6 हजार अध्यापकों का हाल ही में नए केडर राज्य स्कूल शिक्षा सेवा में संविलियन किया गया है। जिसके बाद उनका पदनाम तो बदलेगा ही साथ ही केडर के अनुसार वेतन भत्ते भी मिलना है। साथ ही सातवें वेतनमान का लाभ भी मिलेगा। आदेश जारी होने के बाद से ही अध्यापकों को इसका लाभ दिए जाने की मांग जोर पकड़ रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी आरबी शिंडोस्कर ने जिले के सभी बीईओ संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि जिन अध्यापक संवर्ग के वित्तीय आदेश जारी हो चुके हैं उन्हें नियुक्ति आदेश में निहित प्रावधानों के अनुसार 1 जुलाई से नए केडर के अनुसार वेतन एवं भत्ते दिए जाएं और इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। डीईओ ने यह भी हिदायत दी है कि इस संबंध में यदि लापरवाही संबंधित कोई शिकायत कार्यालय को प्राप्त हुई तो उसके लिए बीईओ संबंधित संकुल के प्राचार्य को उत्तरदायित्व माना जाएगा। 
अध्यापक संघ ने की थी मांग
पिछले 1 महीने से नए केडर में अध्यापकों की नियुक्ति के आॅनलाइन आदेश जारी किए जाने की प्रक्रिया चल रही है और लंबित प्रकरणेां का भी तकरीबन निपटारा हो चुका है। नए केडर के अनुसार वेतन और भत्ते देने को लेकर बीते रोज अध्यापक संविदा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सरैया आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था और बताया था कि शिवनी, पिपरिया, रायसेन, टीकमगढ़ सहित अन्य जिलों में जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। अत: शिवपुरी में भी प्रक्रिया शुरू की जाए। अध्यापक संघों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए डीईओ शिंडोस्कर ने यह आदेश जारी कर दिए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!