Press "Enter" to skip to content

पेट्रोल खत्म हुआ तो चोर ढाबे के पीछे छोड़ गए बाइक – shivpuri news

शिवपुरी|दिनारा थाना क्षेत्र के सलैया डामराैन गांव से घरों में चोरी के
साथ अज्ञात चोर बाइक भी चुराकर ले गए थे। पुलिस को यह चोरी की बाइक फोरलेन
किनारे एक ढाबे के पीछे पड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल खत्म हो
जाने से चोर बाइक को छोड़कर भाग गए।जानकारी के मुताबिक चोरों ने 1-2 फरवरी
की दमियानी रात सलैया डामरौन गांव में एक साथ सात घरों में छत से घुसकर
चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उदयसिंह जाटव के घर से भी चोर नगद, जेवर
सहित बाइक चुराकर ले गए थे। चोरी की घटना के बाद उदय सिंह की बाइक अशोक
ढाबे के पीछे खेत में पड़ी मिली है। बाइक में पेट्रोल नहीं है। जिससे चोर
बाइक छोड़कर भाग गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!