
शिवपुरी। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तहत 3-4 जनवरी की रात चोरों ने भगवान के ही घर में सेंध लगा दी। चोर यहां से मंदिर में लगे घंटे चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में सूरजसिंह पुत्र लखुआ धाकड़ निवासी महेशपुर ने बताया कि 4 जनवरी को सुबह के समय जब वह मंदिर पर आया तो देखा कि मंदिर में लगे घंटे गायब थे। घंटे के बारे में आसपास रहने वाले लोगों से पूछताद की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्िाल का मुआयना किया। सूरज ने बताया कि चुराए गए घंटों की कीमत लगभग 80 हजार रुपए है।




