शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत दो पक्षों में रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्राॅस केस दर्ज कर लिया है। परमाल पुत्र बद्रीप्रसाद परिहार निवासी ग्राम जामखो व रफीक पुत्र काले खा निवासी जामखों में रंजिश चली आ रही थी। इस रंजिश के चलते बीते रोज दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने सफीक की शिकायत पर परमाल, कमल, मोहन परिहार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं परमाल की शिकायत पर नूर मोहम्मद, सफीक, दिलशाद के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज-shivpuri news
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment