शिवपुरी।आज सुबह फिजीकल थाना क्षेत्र के करबला के पास बांकड़े हनुमान मंदिर दर्शन
करने जा रहे दो बाइक सवार अचानक बाइक के आगे हिरण आ जाने से अनियंत्रित
होकर गिर गए जिससे दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें वहां से गुजर रहे नपा
उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के भाई देवेंद्र शर्मा लालू ने अपनी कार में बैठाकर
अस्पताल पहुंचाया और उनके परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। जिनका
इलाज अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे
बाइक क्रमांक एमपी 33 एमपी 6876 से फतेहपुर स्थित गणेश कॉलोनी में निवासरत
विनय ओझा और राजू ओझा बांकड़े हनुमान मंदिर दर्शन करने निकले थे। जैसे ही वह
करबला मोड़ के आगे फॉरेस्ट नाके के पास पहुंचे उसी समय अचानक से एक हिरण
उनकी बाइक के सामने आ गया जिससे बाइक चला रहा विनय सकपका गया और उसका बाइक
से संतुलन बिगड़ गया। ऐसी स्थिति बाइक सड़क पर गिर गई जिससे विनय और राजू
घायल हो गए। जिस समय घटना हुई उस समय कई लोग वहां मौजूद थे, लेकिन वह फोटो
खींचने और वीडियो बनाने में लगे रहे। किसी ने भी घायलों को नहीं उठाया तभी
वहां से गुजर रहे देवेेंद्र शर्मा ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को
उठाकर अपनी कार में बैठाया और उन्हें लेकर अस्पताल आए। जिससे दोनों भाईयों
को उचित समय पर इलाज मिल सका।

Be First to Comment