शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत इंद्रपुरम कॉलोनी में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर यहां एक मकान से घर का सामान सहित सोना-चांदी समेट कर ले गए। मामले की शिकायत फरियादी ने पुलिस में दर्ज करवाई है जहां पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
अजय कुमार पुत्र ज्ञानचंद्र सचदेवा निवासी हैप्पीडेज स्कूल कत्थामील कैंपस शिवपुरी ने बताया कि उसकी इंद्रपुरम कॉलोनी शीतला मंदिर रोड महल के पीछे िस्थत घर में बीते रोज चोरी हो गई। चोर घर से एक इन्वरर्टर, टयूबलर बैटरी, टिल्लू पंप, लेजम, बड़ा ट्रॉली सूटकेश जो गर्म कपड़ों से भरा था, एक सोने की चैन, 20 ग्राम बजनी दो जोड़ी कान के टोक्स, सोने के दो नग, लेडीज अंगूठी सोने की कुल 45 हजार का सामान चुराकर ले गए। मामले की शिकायत फरियादी ने थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment