Press "Enter" to skip to content

कोर्ट के आदेश को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण कार्य-shivpuri news

निर्माण कार्य की अनदेखी प्रशासन को पड़ सकती है महंगी

शिवपुरी।
शिवपुरी शहर से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित विनेगा गांव में तेजी से निर्माण कार्य जारी है और यह निर्माण कार्य प्रशासन की अनदेखी का परिणाम है। प्रशासन की अनदेखी कई अधिकारियों पर महंगी पड़ सकती है क्योंकि एनजीटी न्यायालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया था कि जिला प्रशासन द्वारा यहां पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य किसी भी व्यक्ति को नहीं करने दिया जाएगा। लेकिन एनजीटी न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए वहां पर निर्माण कार्य जारी है। बता दें कि इसी प्रकरण में पहले भी जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, आदम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी एवं जिला वन मंडल के अधिकारी को कोर्ट तलव कर चुकी है और  इन सब अधिकारियों के द्वारा एनजीटी न्यायालय को शपथ पत्र दिया गया था जिसमें स्पष्ट शब्दों में लिखा था कि वहां पर अब कोई निर्माण कार्य नहीं होगा और यदि निर्माण होता पाया जाता है तो वहां पर निर्माण कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी इसके बाबजूद भी निमार्ण कार्य किया जा रहा है जो कोर्ट की अवहेलना के अंतर्गत आता है अब ऐसे में देखना यह है कि इस निर्माण कार्य को प्रशासनिक अधिकारी रोकते हैं या वह इसकी अनदेखी कर  निर्माण कार्य करने वालों के हौसले को और ज्यादा बुलंद करेंगे फिलहाल तो वहां निर्माण कार्य बेखौफ जारी है।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!