शिवपुरी। खनियांधाना के ग्राम गोरबर में मंगलवार दोपहर बिजली की डीपी लगाने को लेकर चार आरोपित आशाराम लोधी, रामकिशन लोधी, परमार लोधी और कमलसिंह लोधी ने अपने पड़ोसी छोटेलाल पुत्र किशनलाल प्रजापति को रास्ते में रोककर उसकी मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपितों के खिलाफ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।



