Press "Enter" to skip to content

इनाम-: लूट एवं डकैती के मामले में फरार आरोपियों पर एसपी ने किया इनाम घोषित | Shivpuri news

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा लूट और डकैतीके अपराध में फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु किया इनाम घोषित

शिवपुरी। दिनांक 07.02.2019 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा गंभीर अपराध में फरार चल रहे अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु नाम घोषित कर दिया है जो कोई भी व्यक्ति उक्त फरार आरोपियों को बंदी बनाने  या बंदी बनवाने या उसके द्वारा बंदीकरण की शक्ति का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक बल प्रयोग कर बंदी बनवाएगा या बंदी बनवाने में पुलिस की मदद करेगा उसको घोषित राशि के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।

दिनाँक 24.9.17 को फरियादी ट्रक ड्रायवर ओमप्रकाश पुत्र भेगीराम राय उम्र 35 साल निवासी घासमंडी काॅलोनी पूरन सिंह नेताजी का मकान ग्वालियर थाना किलागेट ग्वालियर को रात्रि 2 बजे लुकवासा व कुलड़ी के बीच अज्ञात आरोपियों द्वारा मारपीट कर नगदी 3200 रूपये व मोबाईल लूटने संबंधी रिपोर्ट थाना बदरवास में की जिस पर से थाना बदरवास में अपराध क्रमांक 238/17 धारा 394 भादवि 11,13 डकैती अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया बाद उक्त अपराध में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा फरार चल रहे अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आज दिनांक 07.02.19 को 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!