
मॉं राजेश्वरी मंदिर से 151 कलशों की निकलेगी भव्य यात्रा, होगा जागरण
शिवपुरी-प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गुप्त नवरात्रि के अवसर पर झांसी रोड़ स्थित प्राचीन मॉं काली के दरबार में जागरण परिवार द्वारा आगामी 12 फरवरी को 24वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशाल रात्रि जागरण, फूल बंग्ला व छप्पन एवं माता का खजाना बांटने का आयोजन किया जाएगा। रात्रि जागरण में कृष्णा म्युजिकल ग्रुप ऑर्केस्ट्रा एण्ड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
जागरण परिवार के व्यवस्थापक राजकुमार त्यागी व भरत ओझा एड.ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि मॉं काली के दरबार में हर माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है और साल के अंत में गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व हर वर्ष वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है इसी प्रकार यह आयोजन आगामी 12 फरवरी को मॉं काली के दरबार में आयोजित होने जा रहा है जिसमें प्रात: 9 बजे राजेश्वरी माता मंदिर से 151 कलश रखकर महिलाऐं कलश यात्रा में भाग लेंगी, रात्रि में फूल बंगला से मॉं काली के दरबार को सजाया जावेगा तथा छप्पन भोग मॉं काली को लगाया जाएगा तथा रात्रि के समय ही म्युजिकल ग्रुप आर्केस्ट्रा द्वारा बाहर के आए हुए भजन कलाकारों जिसमें दतिया से ऋचा पुरोहित व ग्वालियर से प्रमोद रसीला द्वारा विशेष जनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि जागरण में सुबह 4 बजे मॉं काली माता का खजाना श्रद्धालुजनों में बांटा जाएगा। इसके पश्चात सुबह 5 बजे मॉं काली की आरती की जावेगी। दिनांक 13 फरवरी को मॉं के दरबार में हवन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। जागरण परिवार ने मॉं काली के समस्त भक्तजनों से अपील की है कि वह मॉं काली के दरबार में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करें।






Be First to Comment