
जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत
शिवपुरी-अमरशहीदों के बलिदान को जन-जन में देशभक्ति का अलख जगाने के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लगातार 11वीं बार समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन के अध्यक्ष जेलर व्ही.एस.मौर्य एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती माया मौर्य के तत्वाधान में शहीदों की शहादत को याद रखते हुए आज बुधवार को प्रात: 09 बजे शहीद तात्याटोपे स्मारक से पैदल मशाला यात्रा निकाली गई। इस मशाल यात्रा को हरी झण्डी देने के लिए पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, एसडीओपी सुरेशचंद दौहरे, बेंहटा गुरूद्वारा प्रबंधक बाबा तेगसिंह, एसडीओ अवधेश सक्सैना, थाना कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव, थाना फिजीकल प्रभारी श्रीमती अनीता मिश्रा, कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पार्षद आकाश शर्मा, मदद बैंक के सेवादर बृजेश सिंह तोमर, दुर्गेश गुप्ता, रशीद खान, मणिकांत शर्मा, राजू यादव ग्वाल, डॉ.कपिल मौर्य, लल्ला पहलवान, विजय परिहार, सहित नगर के अन्य समाजसेवी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सर्वप्रथम अतिथिद्वयों द्वारा अमर शहीद तात्याटोपे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात शहीदों के नाम संबोधन दिए गए। कार्यक्रम का संचालन आदित्य शिवपुरी ने किया जबकि रैली में सभी अतिथियों के पधारे पर बीपीएम जयहिंद मिशन के अध्यक्ष जेलर व्ही.एस.मौर्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पैदल मशाल यात्रा में एसडीएम और सेंट जोन्स स्कूल के स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और यह पैदल मशाल यात्रा नगर के अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड़ से होकर माधवचौक होते हुए वीर सावरकर पार्क पहुंची जहां कांग्रेस के नव नियुक्त जिला योजना समिति में सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी, विजय शर्मा व कार्य.जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, दीपक गोयल आदि द्वारा मशाल यात्रा की आगवानी की गई और पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर यात्रा में शामिल प्रतिभागियों का स्वागत किया। यात्रा का सेसई मिष्ठान पर मोहन गुप्ता दुकान संचालक द्वारा स्वल्पाहार के साथ स्वागत किया गया और जेलर श्री मौर्य का माल्यार्पण कर इस यात्रा निकालने पर आभार जताया। इस के बाद यह यात्रा झांसी तिराहा होते हुए ईदगाह से होकर पाण्डे टे्रक्टर एजेंसी के समीप पानी पाउच वितरण कर एवं हवाई पट्टी के सामने गुड्डा शूटर द्वारा इस यात्रा का स्वल्पाहार के साथ स्वागत किया गया।






Be First to Comment