शिवपुरी। फरियादी बल्लू पुत्र प्रभुदयाल पाल निवासी सड़ के खाते से 47 हजार रुपए की रकम पार हो गई है। फरियादी एटीएम पर पैसे निकालने गया था और जब मशीन ऑपरेट नहीं हुई तो उसने दो युवकों से मदद मांगी जिसके कारण उसके खाते से पैसे तो निकल गए, लेकिन बाद में 47 हजार रूपए और निकलने का मैसेज उसके पास से आ गया।
फरियादी बल्लू ने बताया कि एक फरवरी को वह शिवपुरी में आया था और उसका खाता इलाहाबाद बैंक करैरा में है। गुरूद्वारे के सामने एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंचाए लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उसके पैसे निकल नहीं रहे थे इस पर वहां खड़े दो युवकों ने उसकी मदद की जिससे पैसे निकल गए। युवकों ने उसे एटीएम भी वापस दे दिया। बल्लू का कहना है कि 1 और 2 फरवरी की रात उसके बैंक खाते से 47 हजार रूपए गुना के एटीएम से निकाले गए हैं।





Be First to Comment