यातायात विभाग ने पाइप लाइन बिछाने में लगीं जेसीबी उठवाईं-shivpuri news

शिवपुरी। जेसीबी के कारण जाम लगने से परेशान होकर यातायात विभाग ने पोहरी चौराहे के पास सिंध जलावर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने में लगी दो जेसीबी मशीनों को उठवाकर यातायात थाने में रखवा दिया। इसके बाद कंपनी के अधिकारी मिन्नतें करते हुए नजर आए जिससे देर शाम मशीनें छोड़ दी गईं। प्रोजेक्ट इंचार्ज ने स्वीकार किया है कि इससे थोड़ा बहुत जाम लग जाता हैए लेकिन इसका कोई हल नहीं है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सड़क पर दो मशीनों से पाइप उठाकर लाए जा रहे थे जिससे जाम लग गया और वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई यह देखकर यातायात प्रभारी रणवीर यादव वहां पहुंचे और उन्होंने दोनों मशीनों को यातायात थाने में लाकर खड़ा कर दिया।