न्यायालय प्रांगण और बैंक ऑफ इंडिया से दो वाहन चोरी – shivpuri news

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के जिला एवं सत्र न्यायालय प्रांगण और बैंक ऑफ इंडिया के पास से चोर दो वाहनों को चोरी कर ले गए। जिसमें एक स्कूटी और एक बाइक शामिल हैं। बाइक चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया से चुराई जो राजेंद्र कुमार पुत्र गणेशराम धाकड़ निवासी पुलिस लाइन की थी। जबकि स्कूटी कपिल रावत पुत्र दिनेश कुमार रावत निवासी ग्वालियर वायपास की थी जिसे फरियादी ने न्यायालय के गेट के बाहर लॉक करके खड़ा कर दिया था और जब वह न्यायालय से बाहर वापस आया तो उसे अपनी स्कूटी गायब मिली। पुलिस ने दोनों मामलो में चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।