Press "Enter" to skip to content

कोलारस से चार धाम यात्रा के लिए गई बस पलटने से बाइक पर सवार 3 की मौत-shivpuri news

उत्तरप्रदेश में हाथरस के पास हुआ हादसा, कई यात्री घायल 
शिवपुरी।
कोलारस से चार धाम यात्रा के लिए गई 60 श्रद्धालुओं से भरी एक बस यात्रा
से लौटते समय उत्तरप्रदेश के हाथरस के चंदबा थाने के कुंवरपुर चौराहे के
पास चालक की लापरवाही के कारण पलट गई और सड़क पर जा रहे एक बाइक सवार
दंपत्ति बस के नीचे दब गए। जिनमें बाइक चालक रवि जाट निवासी कुंवरपुर चंदबा
को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि उसकी पत्नि अनीता जाट और पुत्री
भूमि जाट उम्र 5 वर्ष और महिला के गर्भ में पल रहा 9 माह के शिशु की मौत हो
गई। वहीं बस में सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से 6 की हालत
गंभीर बताई गई है। इस बस में शिवपुरी के कोलारस, इंदार, लुकवासा, रिजौदा और
अशोकनगर सहित गुना जिले के लोग यात्रा कर रहे थे। 
 
घटना के बाद
वहां चीख चित्कार मच गई थी और वहां मौजूद ग्रामीणों ने बस पर चढ़कर बस के
शीशे तोड़े और घायलों को बाहर निकाला। हालांकि बस के नीचे दबे लोगों को नहीं
निकाला जा सका और घटना के दो घंटे जब मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और बचाव
दल के लोग पहुंचे तब जाकर बस को हटाया गया और उसके नीचे दबे लोगों को
निकाला गया। घटना की जानकारी जैसे ही शिवपुरी, अशोकनगर, गुना पहुंची वैसे
ही श्रद्धालु के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। घटना की जानकारी लगने
पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया। हाथरस जिले के
चंदबा थाना प्रभारी एसआई प्रीतम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि
शिवपुरी, गुना और अशोकनगर के श्रद्धालु 25 दिसम्बर को बस क्रमांक यूपी 83
टीपी 5306 से चार धाम यात्रा के लिए घर से निकले थे। 45 दिन की यात्रा के
दौरान देश के दस ज्योर्लिगों के दर्शन करने के बाद सौरोंजी से नहाकर
गंगाजलि भरने के बाद मध्यप्रदेश की ओर रवाना हुए, लेकिन बीती रात्रि
उत्तरप्रदेश के हाथरस हाईवे पर स्थित कुंवरपुर चौराहे पर बस के चालक ने एक
बाइक को ओवरटैक किया और अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे बस बाइक सवारों के ऊपर
पलट गई। इस घटना में बाइक पर सवार गर्भवती मां और बेटी की मौत हो गई। इस
हादसे में बस में सवार 50 लोगों को चोटें भी आईं हैं जिनमें से 6 की हालत
गंभीर बनी हुई है जिन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। उनमें 4 के नाम स्पष्ट
हो सके हैं जिनके नाम राजेन्द्र सिंह पुत्र बुंदेल सिंह रघुवंशी इंदार
उम्र 60, मुन्नी बाई पत्नि हरीराम सेन उम्र 50 साल निवासी रिजौदा, जानकी
बाई पत्नि भास्कर सैन उम्र 50 बदरवास, रामश्री बाई पत्नि भरौसा पाल निवासी
रामगढ खतौरा शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए आगरा में भर्ती कराया गया है
जबकि मामूली रूप से घायल श्रद्धालुओं का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। 
 
एडीएम ने की बसों की व्यवस्था
घटना
के बाद बस में सवार श्रद्धालु मध्यप्रदेश अपने निवास स्थान पर जाने के लिए
चिंतित थे। उन्होंने अधिकारियों से गुहार लगाई। एडीएम रेखा एस चौहान ने
हाथरस डिपो से दो बसों की व्यवस्था कराई। इन बसों से लोगों को आगरा भेजा
गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि आगरा से उनके जिले के लिए आने के लिए बस और
ट्रेनों की सहायता से रवाना हो गए। 
 
हादसे मे मृत गर्भवती महिला के गर्भ से निकला बच्चा
इस
हादसे में बस के नीचे दबकर मृत हुए बाइक सवार दंपत्ति में मृत महिला
प्रेग्नेंट थी। जिसे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। जहां महिला की मौत हो
गई। उसके बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट से सीजर कर मासूम को जिंदा निकाला।
परंतु उक्त मासूम की भी घटना के एक घण्टे बाद ही मौत हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!